Tuesday, July 22, 2008

मन्दिर मस्जिद काहे बनाये

मन्दिर मस्जिद काहे बनाये-2
कर कुछ ऐसा राम मन बस जाए-4
मन्दिर..........
धन की जरुरत होगी उनको बनाने को-2
सोने का ढेर चाही उनको सजाने को-2
धन बीन मन का मन्दिर बन जाए
कर कुछ ऐसा राम मन बस जये-2
मन्दिर....
घी और बाती चाही ज्योत जगाने को-2
दिये की जरुरत होगी उसको जलाने को
ग्यान की ज्योत मन को,
आलोकित कर जाये
कर कुछ ऐसा राम मन बस जाये
मन्दिर........
काशी प्रयाग कावा काहे को जाये-2
गन्गा जल भरी घर क्यों लाए-2
तीरथ हैं सारे बाबु -2
तुझ में समाये
कर कुछ ऐसा राम मन बस जाये-2
मन्दिर...........

No comments: